insan abhivykti लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
insan abhivykti लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 18 जून 2020

अजायबघर है एक

अजायबघर है एक,
इंसान है उसमें ,
सजा कर रखा हुआ सामान,
विस्तृत अभिव्यक्ति की खामोशी,
सुना सा स्वप्न,
सन्नाटे में,
अंधियारे में ,
डूबा हुआ रास्ता ,
पथिक थक भी नही सकता,
रुक भी नहीं सकता,
चल भी नहीं सकता,
करीने से सजे हुए ,
कतारों के बिखर जाने के डर से,
रुका है ,
शांत है,
विश्रान्त है,
काश टूट जाये ये ख़ामोशी !
शीघ्र !
ताकि इंसान अजायबघर से बाहर,
निकल आये ,
और इंसान हक़ीक़त का इंसान हो जाये !!